29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्यप के कंधे में लगी गहरी चोट, नहीं खेलेंगे मलेशिया ग्रां प्री गोल्ड

कश्यप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं मलेशिया ग्रां प्री गोल्ड में खेल सकूंगा लेकिन उम्मीद करता हूं कि मैं सैयद मोदी में जरूर खेलूंगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shruti Mishra

•

Updated: 16 Jan 2017, 7:23 AM IST

Parupalli Kashyap

Parupalli Kashyap

नई दिल्ली।
कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय शटलर पारुपल्ली कश्यप को एक बार फिर चोट ने अपना शिकार बना लिया। कश्यप प्रीमियर बैडमिंटन लीग के दूसरे सत्र के फाइनल्स में एचएस प्रनॉय के खिलाफ अपने मैच के दौरान कंधा चोटिल करा बैठे।


कश्यप ने लंबे समय तक चोटिल होने के बाद पीबीएल में वापसी की थी। कश्यप की टीम चेन्नई स्मैशर्स पहले तीन मैचों के बाद 3-2 से बढ़त बनाए थी। इसके बाद पुरूष एकल में कश्यप मुंबई राकेट्स के प्रनॉय के खिलाफ खेलने उतरे। रैली के दौरान शटल पर शॉट लगाने के प्रयास में डाइव करते समय वह अपना कंधा चोटिल करा बैठे।






हालांकि कश्यप यह मुकाबला हार गए लेकिन बाद में उनकी टीम चैंपियन बनीं। कश्यप ने कहा कि मुझे मैच के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां मेरा एमआरआई कराया गया। अब पता चलेगा कि क्या हुआ है। यह चोट पांच-छह दिन में सही होगी या इसके लिए दो-तीन हफ्ते भी लग सकते हैं।


कश्यप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं मलेशिया ग्रां प्री गोल्ड में खेल सकूंगा लेकिन उम्मीद करता हूं कि मैं सैयद मोदी में जरूर खेलूंगा। उल्लेखनीय है कि मलेशिय ग्रां प्री 17 से 22 जनवरी के बीच सिबु में खेला जाएगा जबकि सैयद मोदी टूर्नामेंट 24 से 29 जनवरी के बीच नवाबों के शहर लखनऊ में होगा। मलेशिया के लिए आज ही टीम रवाना होने वाली थी।


पिछले साल घुटना चोटिल होने के बाद कश्यप का ओलंपिक सपना भी टूट गया था। वापसी करने के बाद वह कोरिया ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।




बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग