कीरेन, रेस को खत्म करने वाले 234 प्रतिभागियों के बीच 86वें स्थान पर रहे। दौड़ के दौरान कीरेन ने एक रेकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने 18 घंटे 37 मिनट में 159.5 किलोमीटर की दूर पर स्थित 47वें चेक पॉइंट पर पहुंच कर यह रेकॉर्ड बनाया। पोलैंड के अंद्रे राजिकॉस्की इस रेस में पहले स्थान पर रहे। स्पर्टेथलोन में कुल 370 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।