7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Khel Ratna: चेस वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश और शूटर मनु भाकर समेत इन चार खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न

ओलिंपिक में डबल मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2 min read
Google source verification

Major Dhyan Chand Khel Ratna: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह पुरस्कार दिया। डी गुकेश ने हाल ही में चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया था। वे वर्ल्ड चैंपियनशिप बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा चेस प्लेयर हैं। गुकेश के आलवा दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर, पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक स्वर्ण विजेता हाई जंपर प्रवीण कुमार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान से नवाजा गया।

मनु भाकर ने अगस्त-सितंबर में पेरिस ओलिंपिक गेम्स में दो ओलिंपिक मेडल जीते थे। वे 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल और मिक्स्ड डबल्स में तीसरे स्थान पर रहीं। उनके दो मेडल के दम पर भारत ने पेरिस ओलिंपिक में कुल 6 मेडल जीते थे। वहीं हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल और एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा उन्हें FIH अवॉर्ड्स में प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा गया था।

प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता था। वहीं टोक्यो पैरालिंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। प्रवीण ने T64 स्पर्धा में अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन किया और 2.08 मीटर की ऊंचाई लांघकर इतिहास में नाम दर्ज कराया।

पेरिस पैरालिंपिक्स में जेवलिन इवैंट में गोल्ड जीतने वाले नवदीप समेत 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। इनमें 17 पैरा-एथलीट हैं, जबकि 2 लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए हैं। इनके अलावा 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला।

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए गए एथलीटों में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सेहरावत, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले और सरबजोत सिंह तथा पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, संजय और अभिषेक शामिल हैं।

इस बार अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की सूची में पैरा-एथलीटों की संख्या स्वस्थ खिलाड़ियों से अधिक रही, क्योंकि पेरिस पैरालिंपिक में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था जिसमें उन्होंने 7 स्वर्ण और 9 रजत सहित 29 पदक जीते थे।