
नई दिल्ली । फार्मूला वन रेस के बादशाह जर्मन माइकल शूमाकर के पहले फार्मूला वन रेस जीतने के 25 साल पूरे होने पर उनके 18 साल के बेटे ने पिता के उसी पुराने F1 कार को ड्राइव कर लोगों को भावुक कर दिया । बेल्जियम के ऐतिहासिक फार्मूला वन रेसिंग के मैदान स्पा -फ्रैंकचम्पस सर्किट पर जिस किसी ने भी मिक शूमाकर को अपने पिता के रेसिंग कार को चलाते देखा सभी लोगों के आँख भर आए । लोगों को मिक शूमाकर के अंदर उसके पिता और माइकल शूमाकर जैसा ही जूनून और रेसिंग के प्रति प्यार नजर आया । माइकल शूमाकर के रेसिंग कार को चलकर मिक ने अपने पिता की याद तजा कर दी ।
माइकल शूमाकर अपने बेनेटन B194 मॉडल से बेहद प्यार करते थे -
माइकल शूमाकर ने फार्मूला वन की दुनिया में ऐसी उपलब्धि हाशिल किया है जो किसी आम रेसलर के लिए ऐसी उपलब्धि अपने नाम कर पाना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है । माइकल शूमाकर ने जिस कार से अपने जीवन का पहला रेस जीता था उसी कार को लेकर वो जीवन भर रेस करते रहे ,आखिर उसी कार को चलाते हुए शूमाकर ने अपना यादाश्त भी खो दिया । आपको बता दें कि जर्मन रेसलर शूमाकर ने अपनी कार बेनेटन B194 मॉडल से दुनिया भर के लोगों के बीच नंबर एक रेसलर के रूप में अपना पहचान बनाया था ,और आखिरी में रेसिंग मैदान पर उसी कार से हुए एक्सीडेंट में शूमाकर ने अपना यादाश्त खो दिया । शूमाकर जब अपने कार के साथ रेसिंग मैदान पर उतरते थे तो लोगों को यह अंदाजा लग जाता था कि इस रेस को कौन जीतने वाले हैं ।
सीनियर शूमाकर कि नाम दर्ज था यह रिकॉर्ड -
माइकल शूमाकर ने अपने जीवन में सात बार विश्व चैंपियनशिप होने का रिकॉर्ड बनाया था । रेसिंग कि क्षेत्र में वो एकलौते ऐसे रेसलर हैं जिनके नाम यह रिकॉर्ड है । इनके नाम 91 बार जीत के रिकॉर्ड के अलावा 68 बार पोल पोजीशन बनाने का भी रिकॉर्ड है । सीनियर शूमाकर ने जो भी रिकॉर्ड बनाया उसे आज तक कोई रसेलोर नहीं तोड़ पाए हैं ।
बेल्जियम के ऐतिहासिक मैदान पर मिक को देख भर आया लोगों की आँख -
माइकल शूमाकर बेहद ऊर्जावान और जुनूनी रेसलर थे । जिन्होंने आम जर्मन लोगों के अंदर शानदार प्रदर्शन के बदौलत आत्मिक जुड़ाव स्थापित किया था । माइकल के एक्सीडेंट के बाद उनके प्रशंसकों के लिए रेस की दुनिया में एक खालीपन सा आ गया था । घटना के बाद लोगों के अंदर उस महान रेसलर की कमी खेलने लगी थी । कई आंखें ऐसे किसी चेहरे को तालाश रही थी,जो ठीक माइकल के तरह ही जुनूनी हो ,जिसने रेस को अपना जीवन और रेसिंग कार को अपनी प्रेमिका की तरह माना हो । माइकल अस्पताल में पड़े हुए जहां जीवन और मौत से जूझ रहे हैं , वहीं उनके समर्थक की आंखें सूजने लगी थी ।ठीक इसी वक्त माइकल शूमाकर के खून ,उनकी पैदाइस को उसी पुरानी कार पर ,उसी जूनून से बेफिक्र अंदाज में बुलंद हौशला बेल्जियम के ऐतिहासिक स्पा -फ्रैंकचम्पस सर्किट पर देख इकट्ठे भीड़ के आंखों में पानी भर आया ।लोगों के भावुकता में माइकल के प्यार को समझा जा सकता है ।
ऐसे हुई थी घटना -
माइकल के साथ यह घटना तब घटी थी जब वह मेरिबल स्काई रिसोर्ट फ्रेंच ऐल्प्स में थे ।एक्सीडेंट से उनके सर के दाएं तरफ काफी गहरा चोट लगा था ।बाद में डॉक्टर ने उनके सिर का ऑप्रेशन कर अंदर जमे हुए खून के थक्के को बाहर किया ,हालांकि इसके बाद उन्होंने अपना यादाश्त खो दिया।
Updated on:
28 Aug 2017 08:36 pm
Published on:
28 Aug 2017 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
