
Mike Tyson Vs Jake Paul LIVE Streaming: दुनिया के महान मुक्केबाजों में से एक पूर्व हैवीवेट वर्ल्ड चैम्पियन माइक टायसन 19 साल के बाद प्रोफेशनल फाइट के लिए रिंग में उतरने वाले हैं। 58 साल के टायसन का मुक़ाबला यू-ट्यूबर जेक पॉल से होने वाला है। यह मुक़ाबला आर्लिंग्टन के एटीटी स्टेडियम में होगा। पहले यह मुकाबला 20 जुलाई को होना था, लेकिन 26 मई को मियामी से लॉस एंजिल्स की उड़ान के दौरान टायसन की तबीयत खराब होने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।
टायसन आखिरी बार 2005 में रिंग में उतरे थे। तब उन्होंने केविन मैकब्राइड को हराया था। हालांकि टायसन ने 2020 में रॉय जोन्स जूनियर से मुकाबला किया था, लेकिन यह प्रोफेशनल नहीं एक एग्ज़िबिशन मैच था। टायसन 20 साल की उम्र में वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले सबसे कम उम्र के हेवीवेट चैम्पियन बन गए थे। उन्होंने 1986 में ज़रिए ट्रेवर बर्बिक को दूसरे राउंड में टेक्निकल नॉकआउट कर हराया था। टायसन ने अपने करियर में 58 में से 50 मुकाबले जीते हैं।
वहीं पॉल की बात की जाये तो वे यूट्यूबर से मुक्केबाज बने हैं। पॉल ने 2020 में प्रोफेशनल बॉक्सिंग शुरू की। वह ज़्यादातर पूर्व एमएमए फाइटर्स से लड़े हैं। पॉल ने पिछले साल फरवरी में टॉमी फ्यूरी से हारने से पहले अपने मुक्केबाजी करियर की शुरुआत लगातार छह जीत के साथ की थी। 2018 में करियर शुरू करने वाले पॉल का रिकॉर्ड अब तक 10-1 है। अपनी ताकतवर पंचों के लिए फेमस पॉल ने 2023 में तीन मुकाबले जीते, जिनमें से दो पहले ही राउंड में खत्म कर दिए।
माइक टायसन और जेक पॉल की फाइट के प्रसारण का अधिकार किसी चैनल के पास नहीं है। यह एक्सक्लूसिवली नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी। अमेरिका में यह फाइट 15 नवम्बर को रात 8 बजे स्ट्रीम होगी। ऐसे में भारत में यह 16 नवम्बर सुबह 6.30 बजे स्ट्रीम होगी।
इस फाइट में एक खास बदलाव किया गया है, इस मुकाबले में आठ राउंड होंगे, जिनमें हर राउंड दो मिनट का होगा। दोनों फाइटर्स 14-औंस के ग्लव्स पहनेंगे, जो आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले 10-औंस के ग्लव्स से भारी हैं। इसका उद्देश्य नॉकआउट्स के चांस कम करना और चोटों से बचाव सुनिश्चित करना है।
Updated on:
15 Nov 2024, 3:17 PM IST
Published on:
15 Nov 2024, 1:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.