30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नरसिंह ने सीबीआई को दर्ज कराया बयान, कहा जल्द ही सच आएगा सबके सामने

नर​सिंह ने कहा कि मेरा देश के लिए खेलने का सपना जरूर पूरा होगा। मुझे जल्द ही सीबीआई की ओर से क्लीन चिट मिलने की उम्मीद है जिसके बाद सच सबके सामने आएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shruti Mishra

•

Updated: 15 Jan 2017, 8:44 AM IST

Narsingh Yadav

Narsingh Yadav

नई दिल्ली।
केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने डोपिंग टेस्ट में विफल भारतीय पहलवान नरसिंह यादव का शनिवार को बयान दर्ज किया। एएनआई ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। एएनआई के अनुसार पहलवान नरसिंह यादव ने अपने खिलाफ चल रहे डोपिंग मामले में सीबीआई के पास बयान रिकॉर्ड करा दिया है।


उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार ने इस विवादित मामले की जांच जनवरी में सीबीआई को सौंप दी थी क्योंकि पहलवान नरसिंह ने अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाया था। उस समय सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया था लेकिन नरसिंह का बयान दर्ज नहीं हुआ था।





नरसिंह डोप टेस्ट में दो बार पॉजिटिव पाए गए थे। नाडा से हालांकि उन्हें क्लीन चिट मिली थी लेकिन खेल पंचाट ने उनकी दलीलें ठुकरा दीं थी और उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध के कारण उन्हें रियो ओलिंपिक में अंतिम क्षण में हटना पड़ा। रियो में उन्हें कुश्ती के 74 किलो भार वर्ग में हिस्सा लेना था।





इस बीच नर​सिंह ने उम्मीद जताई और कहा कि मेरा देश के लिए खेलने का सपना जरूर पूरा होगा। मैं जल्द ही फिर से देश के लिए रिंग में उतरूंगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीबीआई की ओर से क्लीन चिट मिलने की उम्मीद है जिसके बाद सच सबके सामने आएगा कि उन्हें किसी साजिश के तहत फंसाया गया था।



बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग