1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2023: गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर भारत के नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया है। वहीं इस इवेंट में दूसरे स्थान पाने वाले भी भारतीय ही रहे।

2 min read
Google source verification
np1.jpg

Asian Games 2023: चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियन गेम्स में भारत के सुपर स्टार जैवलीन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। इस टूर्नामेंट में नीरज ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया है। नीरज चोपड़ा ने आज भारत को इस इवेंट में 17वां स्वर्ण पदक दिलाया है। समूचे देश को मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा से एशियाड में इसी प्रदर्शन की उम्मीद की थी और वो देशवासियों के उम्मीद पर खड़ा उतरे। चीन में हो रहे इस एशियाई खेलों में भारत ने अभी तक 17 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए हैं। बता दें कि नीरज जैवलिन थ्रो फाइनल के पहले राउंड से ही सबसे आगे रहे। नीरज का पहला थ्रो कुछ दिक्कतों के चलते काउंट नहीं हुआ। जिसके बाद नीरज ने दूसरा प्रयास किया और 82.38 की दूरी तय की। वहीं भारत के किशोर कुमार ने भी इस इवेंट में अपना पहला थ्रो 81.26 मीटर फेंका। पहले राउंड में वो दूसरे नंबर पर रहे। दूसरे राउंड में चोपड़ा ने भाला को 84.49 मीटर फेंका। जो उनके पहले थ्रो से भी काफी आगे था। चौथे प्रयास में उन्होंने 88.88 मीटर की दूरी तक थ्रो किया।


दोनों भारतीय के बीच कांटे की टक्कर

इस मैच के दौरान नीरज को हमवतन किशोर जेना से टक्कर मिला। गोल्डन बॉय नीरज का पहला थ्रो टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से काउंट नहीं हुआ। फिर बाद वाली फेंक में वो 82.38 मीटर की दूरी तय कर पाए। वहीं इस राउंड में हमवतन किशोर ने अपना पहला थ्रो 81.26 मीटर और दूसरा 84.49 मीटर का फेंका।

तीसरे राउंड दोनों के बीच कांटे की टक्कर शुरू हुई। तीसरे राउंड में किशोर जेना ने नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। इस राउंड में किशोर ने 86.77 मीटर भाला फेंका और किया नीरज दूसरी बार फाउल कर बैठे। चौथे राउंड और फाइनल राउंड में नीरज ने वापसी की और 88.88 मीटर का थ्रो फेंकते हुए पहला स्थान पा लिया। किशोर इस इस राउंड में 87.54 मीटर की दूरी तय कर की। किशोर जेना इस इवेंट में दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सिल्वर मेडल मिला। इसके अलावा जापान के रोडरिक जेनकी डीन ने 82.68 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता, जिसे उन्होंने अपने पांचवें थ्रो में हासिल किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एशियाई खेलों में 71 पदक जीतने पर एथलीटों को बधाई दी और इसे भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका बताया। उन्होंने इस टैली को एथलीटों के अद्वितीय समर्पण, धैर्य और खेल भावना का प्रमाण बताया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “ एशियाई खेलों में भारत पहले से कहीं ज्यादा चमका। 71 पदकों के साथ, हम अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका का जश्न मना रहे हैं, जो हमारे एथलीटों के अद्वितीय समर्पण, धैर्य और खेल भावना का प्रमाण है।” मोदी ने कहा, “प्रत्येक पदक कड़ी मेहनत और जुनून की जीवन यात्रा को उजागर करता है। पूरे देश के लिए गर्व का क्षण। हमारे एथलीटों को बधाई।”

Story Loader