12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Leander Paes Father Passes Away: ओलंपिक पदक विजेता और लिएंडर पेस के पिता के निधन से खेल जगत में दौड़ी शोक की लहर

Leander Paes Father Passes Away: 1972 म्यूनिख ओलंपिक में हॉकी पदक विजेता और लिएंडर पेस के पिता वेस पेस का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह संन्‍यास के बाद भी भारतीय खेलों के लंबे समय तक जुड़े रहे। उनके निधन के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 14, 2025

Leander Paes Father Passes Away

Leander Paes Father Passes Away: लिएंडर पेस के पिता और ओलंपिक मे‍डलिस्‍ट डॉ. वेस पेस का निधन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/TheHockeyIndia)

Leander Paes Father Passes Away: 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में शामिल रहे डॉ. वेस पेस का गुरुवार 14 अगस्‍त को निधन हो गया। उन्‍होंने 80 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। डॉ. पेस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टेनिस स्टार लिएंडर पेस के पिता भी थे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वेस पेस पार्किंसन बीमारी से पीडि़त थे। दो दिन पहले ही उन्‍हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बीसीसीआई में निभाई अहम जिम्‍मेदारी

भारतीय हॉकी टीम में मिडफील्डर की भूमिका निभाने वाले वेस पेस संन्‍यास के बाद भी खेलों से लंबे समय तक जुड़े रहे। उन्हें फुटबॉल, क्रिकेट और रग्बी जैसे कई खेलों के लिए जाना जाएगा। पेस 1996 से 2002 तक भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रहे। उन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद और बीसीसीआई के डोपिंग रोधी शिक्षा कार्यक्रमों के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

हॉकी इंडिया ने व्‍यक्‍त किया शोक

दरअसल, पेस एक स्पोर्ट्स मेडिसिन डॉक्टर थे, जिन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद और बीसीसीआई के अलावा कई खेल निकायों के साथ चिकित्सा सलाहकार के रूप में काम किया। उन्होंने कलकत्ता क्रिकेट और फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हॉकी इंडिया ने उन्हें 'भारतीय खेलों का एक अडिग स्तंभ' और 'भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग का एक करिश्माई मिडफील्डर' बताया।

लिएंडर के लिए प्रेरणाश्रोत थे वेस पेस

लिएंडर पेस ने एक बार एक इंटरव्‍यू में कहा था कि मेरे पिता मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। मैं जब बड़ा हो रहा था तो मैं और मेरे पिताजी ब्राजील को विश्व कप में खेलते हुए देखते थे। वह मेरे सबसे बड़े प्रेरणाश्रोत थे।