18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chinese Grand Prix: ऑस्कर पियास्त्री ने पहली बार जीत के साथ खत्‍म की रेड बुल के मैक्स वर्रस्टाप्पन की बादशाहत

Chinese Grand Prix: मैकरॉलेन के रेसर ने ऑस्कर पियास्त्री ने पहली बार फॉर्मूला वन रेस जीत के साथ रेड बुल के मैक्स वर्रस्टाप्पन की बादशाहत खत्‍म कर दी है। मैकलॉरेन टीम ने 14 साल बाद चाइनीज ग्रा.प्री रेस जीती है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 24, 2025

Chinese Grand Prix: ऑस्ट्रेलिया के 23 वर्षीय रेसर ऑस्कर पियास्त्री ने रविवार को शंघाई में चाइनीज ग्रा.प्री फॉर्मूला वन रेस में दबदबा कायम रखते हुए जीत हासिल की। मैकलॉरेन के रेसर ऑस्कर ने पहली बार यहां खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने पिछले साल के चैंपियन रेड बुल के मैक्स वर्रस्टाप्पन की बादशाहत खत्म की। यही नहीं, ऑस्कर पियास्त्री ने 14 साल बाद मैकलॉरेन की टीम को चाइनीज ग्रा.प्री में चैंपियन बनाया है। मैकलॉरेन ने कुल चौथी बार यहां खिताब जीता है।

मैकलॉरेन के रेसरों का रहा दबदबा

इस रेस में मैकलॉरेन का जलवा रहा और ऑस्कर के साथी ड्रॉइवर लैंडो नौरिस ने भी शानदार प्रदर्शन किया और वह दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल को तीसरे स्थान के साथ संतुष्ट होना पड़ा।

करियर की कुल तीसरे रेस जीती

2023 में फॉर्मूला वन में पदार्पण करने वाले ऑस्कर ने करियर की कुल तीसरी रेस जीती है। इससे पहले, उन्होंने साल 2024 में हंगरी ग्रा.प्री और उसके बाद अजरबैजान ग्रा.प्री में ट्रॉफी जीती थी। ऑस्कर ने अब तक करियर में कुल 81 रेस में शिरकत की है और 11 बार पोडियम पर जगह बनाई है।

वर्रस्टाप्पन के लिए खराब रही सीरीज की शुरुआत

पिछली बार के विश्व चैंपियन रेड बुल के दिग्गज रेसर मैक्स वर्रस्टाप्पन के लिए यह सीजन अभी तक निराशाजनक रहा है। इस सीजन हुई दो रेस में वे कोई भी नहीं जीत सके। ऑस्ट्रेलियन ग्रा.प्री में वर्रस्टाप्पन दूसरे जबकि चाइनीज ग्रा.प्री में वह चौथे स्थान पर रहे।