24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैरालम्पियन दीपा मलिक ने की संन्यास की घोषणा, अब संभालेंगी PCI अध्यक्ष का पद

Highlight - दीपा मलिक ( Deepa Malik ) को खेल रत्न ( Khel Ratna ) से किया जा चुका है सम्मानित - दीपा मलिकी ( Deepa Malik ) ने 16 सिंतबर को ही उन्होंने PCI को रिटायरमेंट लेटर सौंप दिया था।

less than 1 minute read
Google source verification
deepa malik

दीपा मलिक अब पीसीआई का अध्यक्ष पद संभालेंगी

नई दिल्ली। खेल रत्न से सम्मानित भारत की पहली महिला पैरा एथलिट दीपा मलिक ( Deepa Malik ) ने रिटायरमेंट का ऐलान किया है। सोमवार को दीपा मलिक की तरफ से यह घोषणा की गई। संन्यास की घोषणा के बाद अब वो ( दीपा मलिक ) पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया का अध्यक्ष पद संभालेंगी। पैरालिम्पिक में दीपा मलिक ने ही देश को पहला मेडल दिलाया।

सिंतबर में ही PCI को दे दिया था रिटायरमेंट लेटर

इस फैसले का ऐलान करते हुए दीपा ने कहा, 'मैंने भारतीय पैरालिम्पिक समिति की अध्यक्ष बनने से पहले इस साल की शुरुआत में ही यह फैसला कर लिया था।' उन्होंने बताया कि 16 सिंतबर को ही उन्होंने PCCI को रिटायरमेंट लेटर सौंप दिया था। अब सोमवार को यह लेटर खेल और युवा कल्याण विभाग को भी दे दिया।

पैरा खिलाड़ियों के लिए काम करना चाहती हैं दीपा

दीपा ने बताया कि वह PCCI में नई कमेटी बनने के लिए हाइकोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही थी। इसके पक्ष में आने के बाद उन्होंने फैसले को अंतिम रूप दे दिया। दीपा ने बताया कि अब रिटायर होने के बाद वो पैरा खिलाड़ियों के लिए काम करना चाहती हैं।

2022 एशियाई खेलों में कर सकती हैं वापसी

दीपा मलिक ने साथ ही यह भी कहा कि देश को जरूरत पड़ी तो वो दोबारा वापसी कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि वे 2022 एशियाई खेलों में अपने फैसले की समीक्षा कर सकती हैं। आपको बता दें कि नेशनल स्‍पोर्ट्स कोर्ड के अनुसार, 'कोई भी एक्टिव ए‍थलीट किसी फेडरेशन के आधिकारिक पद पर सेवा नहीं दे सकता। यही कारण है कि दीपा ने भारी मन से संन्‍यास लेने का फैसला लिया। आपको बता दें कि दीपा ने 2016 के रियो पैरालिम्पिक में सिल्वर मेडल जीता था।