9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paralympics 2024: शीतल, सरिता और हरविंदर पैरालंपिक तीरंदाजी स्पर्धा अगले दौर में

भारतीय पैरा एथलीट शीतल देवी और सरिता कुमारी ने गुरुवार को महिला व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी के क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन करते क्रमश: दूसरे और नौवें स्थान के साथ अगले दौर में जगह बना ली है। वहीं पुरुष वर्ग में हरविंदर सिंह नौंवे स्थान के साथ दूसरे दौर में पहुंच गये है। आज यहां हुई स्पर्धा […]

less than 1 minute read
Google source verification

भारतीय पैरा एथलीट शीतल देवी और सरिता कुमारी ने गुरुवार को महिला व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी के क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन करते क्रमश: दूसरे और नौवें स्थान के साथ अगले दौर में जगह बना ली है। वहीं पुरुष वर्ग में हरविंदर सिंह नौंवे स्थान के साथ दूसरे दौर में पहुंच गये है।

आज यहां हुई स्पर्धा में शीतल देवी 720 में से 703 अंकों हासिल कर दूसरे स्थान पर रही। इसी के साथ उन्होंने अपने पिछले 698 अंक के सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। तुर्की की क्यूरी गिर्डी ने 704 अंकों के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया और वह पहले स्थान पर रही।

शीतल को अगले राउंड में बाई मिल गई है और अब शनिवार को उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया की नामी चोई और चिली की मारियाना जुनिगा के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। सरिता 682 अंकों के साथ 9वें स्थान पर रहीं। उनका सामना शुक्रवार को 1/16 एलिमिनेशन राउंड में मलेशिया की अब्दुल जलील जन्नतन से होगा। पुरुष वर्ग में हरविंदर सिंह 637 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहे। उनका मुकाबला 4 सितंबर को चीनी ताइपे के त्सेंग लुंग हुई से होगा।