11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paris Olympics Day 6 India Schedule: भारत की झोली में आज गोल्‍ड समेत आ सकते हैं कई मेडल, नोट कर लें 1 अगस्त का पूरा शेड्यूल

Paris Olympics Day 6 India Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज छठे दिन गुरुवार को भारत के पास और भी मेडल जीतने का मौका है। आज भारतीय हॉकी टीम का बेल्जियम से मुकाबला है तो शूटिंग 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुष फाइनल के साथ कई अहम इवेंट हैं। जानें आज का पूरा शेड्यूल।

less than 1 minute read
Google source verification
Paris Olympics Day 6 India Schedule

Paris Olympics Day 6 India Schedule: खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन आज गुरुवार एक अगस्‍त को भारत के कई महत्‍वपूर्ण इंवेंट खेले जाने हैं। अभी तक भारत के लिए दो कांस्‍य पदक शूटिंग में मनु भाकर ने जीते हैं। भारतीय फैंस की नजरें आज भारतीय हॉकी टीम पर टिकी होंगी, जो बेल्जियम से मुकाबला खेलेगी। इसके अलावा आज शूटिंग 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुषों का फाइनल और जूडो में महिलाओं का 78+ किग्रा राउंड ऑफ़ 32 से फाइनल भी खेला जाएगा। जानें आज का पूरा शेड्यूल और लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल्‍स।

Paris Olympics Day 6 India Schedule: आज भारतीय एथलीटों के इवेंट्स का लाइव टेलीकास्‍ट भारत में कौन से चैनल पर देख सकते हैं?

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों के इवेंट्स का लाइव टेलीकास्ट आज स्पोर्ट्स18 के वि‍भिन्‍न चैनल्‍स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

Paris Olympics Day 6 India Schedule: आज भारतीय एथलीटों के इवेंट्स की लाइव स्‍ट्रीमिंग भारत में कौन से ऐप पर देख सकते हैं?

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों के इवेंट्स की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर एकदम मुफ्त देख सकते हैं।