
Paris Paralympics 2024: भारत के ऊंची कूद खिलाड़ी निषाद कुमार ने पेरिस पैरालिंपिक में रजत पदक जीतकर भारत की झोली में एक और पदक डाला है। हिमाचल प्रदेश के इस ऊंची कूद खिलाड़ी ने पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। उन्होंने 2.04 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई, जो इस सीजन की उनकी सर्वश्रेष्ठ छलांग भी है। निषाद ने 2.08 मीटर के निशान को छूने की कोशिश की, लेकिन तीनों प्रयासों में असफल रहे। वहीं, यूएसए के रोडरिक टाउनसेंड ने 2.16 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर स्वर्ण पदक पक्का किया, जो 2023 में उनके द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड के बराबर है।
पेरिस पैरालंपिक में निषाद और रोडरिक 2.00 मीटर के निशान को पार करने वाले एथलीट रहे, जिन्होंने अपने सीजन की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ स्वर्ण पदक की लड़ाई के लिए मंच तैयार किया। दोनों ही खिलाड़ी 2.08 मीटर की अपनी पहली कोशिश में चूक गए, लेकिन अमेरिकी स्टार ने अपनी दूसरी कोशिश में इसे पार करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निषाद भी 2.08 मीटर की अपनी दूसरी कोशिश में असफल रहे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
इस स्पर्धा में भाग लेने वाले एक अन्य भारतीय राम पाल पेरिस पैरालिंपिक में सफलता पाने में असफल रहे। वह 1.95 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ 7वें स्थान पर रहे, जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी थी।
Updated on:
02 Sept 2024 04:27 pm
Published on:
02 Sept 2024 08:06 am

बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
