3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paris Paralympics Medal Tally Update: प्रवीण कुमार के गोल्ड के साथ भारत ने रचा इतिहास, जानें मेडल टैली में कौन से नंबर पर

Paris Paralympics Medal Tally Update: प्रवीण कुमार ने हाई जंप में शुक्रवार को स्‍वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में छठा गोल्ड डाला है। इस तरह पैरालंपिक में भारत ने अब तक सबसे ज्‍यादा गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Paris Paralympics Medal Tally Update

Paris Paralympics Medal Tally Update: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों का दमदार प्रदर्शन जारी है। पैरालंपिक के 9वें दिन भारत एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज के साथ दो पदक जीते हैं। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 27 हो गई है। शुक्रवार को प्रवीण कुमार ने हाई जंप में स्‍वर्ण पदक और होकाटो होतोझे सेमा ने शॉटपुट में कांस्‍य पदक जीता है। प्रवीण कुमार के गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही भारत पैरालंपिक में इतिहास रच दिया है। पेरिस पैरालंपिक में भारत का ये छठा गोल्‍ड मेडल है, जो कि पैरालंपिक के इतिहास में सबसे ज्यादा है। इससे पहले सबसे ज्‍यादा गोल्‍ड भारत ने 2020 टोक्टो पैरालंपिक में जीते थे। भारत पेरिस पैरालंपिक में अब कौन से स्‍थान पर है आइये आपको भी बताते हैं?

नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्‍ड

प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को हाई जंप की टी64 स्‍पर्धा में नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ गोल्‍ड मेडल जीता है। उन्होंने 2.08 मीटर की ऊंचाई पार करते हुए लगातार दूसरा पैरालंपिक पदक अपने नाम किया है। इससे पहले टोक्यो में उन्होंने 2.07 मीटर की ऊंचाई पार करते हुए रजत पर कब्‍जा जमाया था। वहीं, होकाटो होटोझे सेमा ने शॉटपुट एफ57 स्‍वर्धा में कांस्‍य जीता है।

Story Loader