30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रो रेसलिंग लीग के दूसरे सेमीफाइनल में आज होगी पंजाब और मुंबई की ​भिड़ंत

खेल प्रेमियों को दूसरे फाइनलिस्ट के लिए अभी कुछ घंटे और इंतजार करने होंगे क्योंकि आज लीग का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएंगा जहां मुंबई महारथी और एनसीआर पंजाब रॉयल्स की टीम टक्कर लेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shruti Mishra

•

Updated: 18 Jan 2017, 12:19 PM IST

Punjab Royals-Mumbai Maharathi

Punjab Royals-Mumbai Maharathi

नई दिल्ली।
प्रो रेसलिंग लीग के दूसरे सत्र में एक फाइनलिस्ट का नाम तय हो चुका है। ​लीग में अब तक अजेय रहने वाली हरियाणा हैमर्स की टीम 19 जनवरी को खिताब के लिए अपना अंतिम जोर लगाएगी। खेल प्रेमियों को अपने दूसरे फाइनलिस्ट के लिए कुछ घंटे और इंतजार करने होंगे क्योंकि दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना अभी बाकी है। आज ही लीग का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएंगा जहां मुंबई महारथी और एनसीआर पंजाब रॉयल्स की टीम टक्कर लेगी। यह मुकाबला शाम सात बजे से शुरू होगा।


लीग चरण में दोनों टीम के बीच हुए मुकाबले में रॉयल्स ने बाजी मारते हुए महारथी को 4-3 से हराया था। बावजूद इसके महारथी की टीम लीग चरण में दूसरे जबकि रॉयल्स तीसरे नंबर पर है। महारथी और रॉयल्स के पांच मैचों में छह छह समान अंक हैं लेकिन बेहतर खेल के आधार पर यहां महारथी ने बाजी मार ली।


उधर मंगलवार को खेले गए लीग के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा हैमर्स ने पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इसी के साथ हैमर्स ने लीग में अब तक अपना अजेय अभियान भी जारी रखा। हैमर्स ने पहले सेमीफाइनल में जयपुर निंजास को 6-3 से शिकस्त देकर खिताबी जंग के लिए टिकट कटाई। अब देखना यह है कि फाइनल में उनका मुकाबला रॉयल्स से है या फिर महारथी से।


बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग