26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधु-साइना पहुंची दूसरे राउंड में, श्रीकांत हुए बाहर

पीवी सिंधु का अगले राउंड में मुकाबला इंडोनेशिया की चोईरूनिसा से होगा अगले राउंड में साइना का मुकाबला दक्षिण कोरिया की किम गा युन से होगा किदांबी श्रीकांत पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो गए
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Apr 24, 2019

PV Sindhu and Saina Nehwal

PV Sindhu and Saina Nehwal

बीजिंग। चीन में चल रही एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में बुधवार को भारतीय शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने दूसरे दौर में जगह बना ली है। हालांकि भारत के लिए एक बुरी खबर ये रही कि पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत को इंडोनेशिया के शेसर हीरेन हुस्तावितो के हाथों हार का सामना करना पड़ा और वो चैंपियनशिप के पहले दौर से बाहर हो गए।

ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वालीं सिंधू ने सीधे गेम में जापान की ताकाहाशी सयाका को हराया। सिंधू शुरू से ही दबदबा बनाये थीं और उन्होंने महज 28 मिनट में 21-14 21-7 से जीत हासिल की। अगले राउंड में पीवी सिंधु का मुकाबला इंडोनेशिया की चोईरूनिसा से होगा।

वहीं साइना नेहवाल ने चीन की हान युए को हराया। हालांकि साइना पहले गेम में हार गई थीं, लेकिन दूसरे गेम में वापसी करते हुए 12-21 21-11 21-17 से रोमांचक जीत दर्ज की। अगले राउंड में साइना का मुकाबला दक्षिण कोरिया की किम गा युन से होगा।

वहीं, पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत को इंडोनेशिया के शेसर हीरेन हुस्तावितो के हाथों 16-22, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही वह पहले दौर से बाहर हो गए। पुरुष सिंगल में समीर वर्मा ने जापान के सकाई काजुमासा पर कड़े मुकाबले में 21-13 17-21 21-18 से जीत हासिल की। अब दुनिया के 15वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी का सामना हांगकांग के निग का लोंग एंगुस से होगा।

पुरूष युगल में हालांकि एम आर अर्जुन और रामचंद्रन श्लोक के हारने से सफर खत्म हो गया। महिला युगल में मेघना जाकामपुडी और पूर्विशा एस राम की जोड़ी थाईलैंड की जोंगकोलफान किटिटहाराकुल और राविंडा प्रजोंगजाई की जोड़ी से 21-13 21-16 से पराजित हो गयी।