उल्लेखनीय है कि रियो में स्वर्ण जीतने के बाद मारिन को उनकी देश की सरकार की तरफ से लगभग 70 लाख रुपए मिले जबकि रजत पदक जीतने पर सिंधु को सब मिलाकर करीब 65 करोड़ का इनाम मिला। मारिन ने कहा कि मुझे पता है कि सिंधु को इनाम के रूप में शानदार कार के साथ बहुत बड़ी राशि मिली है। मुझे भी इनामी राशि मिली है लेकिन इसकी सिंधु से तुलना नहीं की जा सकती। यह रकम उसके करीब भी नहीं है।