नई दिल्ली। सोनीपत से ताल्लुक रखने वाले पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले (Sagar Dhankad Murder Case) में नया मोड़ आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar) को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुशील छत्रसाल स्टेडियम में एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान की हत्या में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे थे।