Special Rituals of Olympic Opening and Closing Ceremonies: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज होने में अब सिर्फ 5 दिन बाकी हैं। भारत समेत ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाडि़यों का खेल गांव में पहुंचना शुरू हो गया है। 26 जुलाई से जहां खिलाड़ी पदकों के लिए जोर आजमाईश करेंगे। वहीं, दुनिया भर के खेल प्रेमी ओलंपिक खेलों का लुत्फ उठाते नजर आएंगे। ओलंपिक की शुरुआत उद्घाटन समारोह से होती है और समापन समारोह के साथ ये खत्म होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह के दौरान कुछ खास रस्में हैं, जिन्हें सालों से निभाया जा रहा है।