पहले ही क्वार्टर में बना ली थी 4-0 की मजबूत बढ़त
भारत ने पांचवें मिनट में गुरुसाहिबजीत सिंह की ओर से पेनाल्टी कॉर्नर पर दागे गए गोल के दम पर अपना खाता खोला। इसके बाद, पहले ही क्वार्टर में भारतीय टीम ने तीन और गोल दागे। ये गोल हर्षप्रीत ने 11वें, कप्तान मंदीप मोर ने 14वें और विष्णुकांत सिंह ने 15वें मिनट में किए।इन गोल की बदौलत भारतीय टीम ने पहले ही क्वार्टर में 4-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली।भारतीय टीम का अगला मुकाबला 12 अक्टूबर को ब्रिटेन की टीम से होगा।