26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिपः स्वप्ना बर्मन ने जीता सिल्वर मेडल

गोल्ड नहीं जीत पाने से नाखुश नजर आईं स्वप्ना। मुकाबले के समय पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थी स्वप्ना। स्वप्ना ने एशियन गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।
less than 1 minute read
Google source verification
Swapna Barman

दोहा। एशियन गेम्स में हेप्टथलॉन में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की स्वप्ना बर्मन ( swapna barman ) ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए देश का नाम रोशन किया है। स्वप्ना ने 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप ( asian athletics championship ) में सिल्वर मेडल जीता।

22 साल की स्वप्ना ने चैम्पियनशिप के सात स्पर्धाओं में कुल 5993 अंकों के सहारे सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की। वहीं इसी स्पर्धा का गोल्ड मेडल उज्बेकिस्तान की एक्टेरिना वोर्नीया ने जीता। एक्टेरिना के कुल 6198 अंक थे जिनकी बदौलत वे गोल्ड जीतने में कामयाब रही।

जीत के बाद स्वप्ना ने क्या कहा....

सिल्वर मेडल जीतने के बाद भी स्वप्ना खुश नजर नहीं आईं। उन्होंने कहा "मैं ज्यादा खुश नहीं हूं। मैं आज सुबह भाला फेंक में अपने परिणाम से भी खुश नहीं हूं। तैयारी अच्छी नहीं थी।"

उन्होंने हंसते हुए कहा, "आपको पता है कि मुझे चोटों की रानी कहा जाता है। मेरे टखने में चोट थी। लेकिन मैं वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती थी।"

वहीं इसी स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल चीन की क्विंगलींग वांग ने जीता। वांग ने कुल 5289 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।