16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला हॉकी विवादों में : हॉकी इंडिया के जनरल सेक्रेटरी ने पूर्व कोच की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Women hockey controversies: हॉकी इंडिया के जनरल सेक्रेटरी भोलानाथ सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही कह दिया था कि शोपमैन के रहते महिला टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकेगी।

2 min read
Google source verification
bholanath_singh_0.jpg

Women hockey controversies: पिछले कुछ महीने भारतीय महिला हॉकी के लिए बेहद निराशाजनक रहे और हॉकी इंडिया को भी आरोपों का सामना करना पड़ा। टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय महिला टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। इसके बाद मुख्य कोच जेनेक शोपमैन और हॉकी इंडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलेना नार्मन ने हॉकी इंडिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन अब हॉकी इंडिया के जनरल सेक्रेटरी भोलानाथ सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही कह दिया था कि शोपमैन के रहते महिला टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकेगी।

चनयकर्ता भी शोपमैन के काम से खुश नहीं थे

एक इंटरव्यू में भोलानाथ सिंह ने कहा, हां, मैंने पहले ही सभी को साफ-साफ यह कह दिया था कि, शोपमैन के कोच रहते महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं कर पाएगी क्योंकि उनके काम करने का तरीका सही नहीं था। सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि हमारे चयनकर्ताओं का भी यही मानना था।

उनकी हर मांग को माना गया

भोलानाथ ने कहा, शोपमैन ने हमसे टीम के लिए एक फिजियोलोगिस्ट मांगा था। उन्होंने अपनी पसंद का एक नाम भी दिया और उसकी फीस उतनी बताई,, जितनी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फिजियोलोगिस्ट की थी। मैंने कहा कि महिला टीम का फिजियोलोगिस्ट पुरुष टीम जितनी स्तर का नहीं है और उसकी फीस कुछ कम की जाए, लेकिन वह अड़ गईं। आखिर हमने मामला सुलझाया और उनकी पसंद के फिजियोलोगिस्ट को टीम के साथ जोड़ा।

किसी के काम में दखलअंदाजी नहीं की

हॉकी इंडिया के जनरल सेक्रेटरी ने शोपमैन और सीईओ एलेना नार्मन के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने गुटबाजी और काम में दखलअंदाजी का आरोप लगाया था। भोलानाथ ने कहा, महिला हो या पुरुष टीम, किसी के साथ ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने जो भी कहा, हमने तुरंत वो काम किया। हम कभी दखलअंदाजी नहीं करते। हम सिर्फ एक चीज चाहते हैं और वो है अच्छा परिणाम, जिसे देने में शोपमैन विफल रहीं।

जल्द होगी नए कोच की तलाश

जेनेक शोपमैन के जाने के बाद अब नए कोच की तलाश शुरू हो चुकी है। भोलानाथ ने कहा, हमने नए कोच के लिए उम्मीदवारों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। मैं अभी सिर्फ यह बता सकता हूं कि हम जो करेंगे, वो अच्छा होगा। जल्द आप सभी को नए कोच के बारे में पता चल जाएगा।