गोलकीपर सविता ने किया अच्छा प्रदर्शन
भारतीय टीम ने दूसरा क्वार्टर समाप्त होने से पांच मिनट पहले ही 25वें मिनट में काउंटर अटैक किया और नेहा गोयल के मैदानी गोल से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि इंग्लैंड ने इस पर रिव्यू लिया जिसे खारिज कर दिया गया। हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त लेने के बाद भारत ने दूसरे हाफ में भी बेहतरीन खेल जारी रखा। इंग्लैंड की एलेक्स डेसन के पास तीसरे क्वार्टर में बराबरी हासिल करने का मौका था, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति और गोलकीपर सविता ने बखूबी इसका बचाव कर मेजबान टीम को बराबरी हासिल नहीं करने दिया।