भारतीय महिला टीम में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर की प्रतिभावान खिलाड़ी मुस्कान किरार, पेट्रोलियम स्पोटर्स प्रमोशन बोर्ड की ज्योति सुरेखा और रेलवे की त्रिशा देव शामिल थीं और उसे स्वर्ण पदक मुकाबले में फ्रांस से 228-229 से हार का सामना करना पड़ा। अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा की मिश्रित टीम ने तुर्की की टीम को 156-153 से हराकर कांस्य पदक जीता।