2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Mothers Days: सचिन-सहवाग-कोहली सहित इन दिग्गजों ने कहा ‘मां तुझे सलाम’

वर्ल्ड मदर्स डे के खास मौके पर सचिन, सहवाग, कोहली सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी मां को याद करते हुए भावूक संदेश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 May 2018, 10:10 PM IST

mothers day

नई दिल्ली। चाहे कोई आम व्यक्ति हो या बड़ी हस्ती सभी के जीवन में एक शख्स जिसकी हमेशा अहम भूमिका रहती है वह होती है उसकी'मां'। आज अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के मौके हर कोई अपनी मां को याद कर रहा है। ऐसे में करोड़ो लोगों के आदर्श खिलाड़ी कैसे पीछे रहते। अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी मां की तस्वीर सोशल साइट पर शेयर की। साथ ही उनके योगदान को याद करते हुए भावुक संदेश दिए।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर , वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली सायना नेहवाल और पी आर श्रीजेश से लेकर देश और दुनिया की बड़ी खेल हस्तियों ने अपनी माताओं को उनके योगदान के लिये धन्यवाद किया। दुनियाभर में रविवार 13 मई को अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है और विभिन्न खेलों से जुड़ी हस्तियों ने इस मौके पर अपनी माताओं को उनके जीवन में दिये योगदान और उनके लिये किये गये बलिदान के लिये भावुक संदेश दिये।

दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर सचिन ने हमेशा ही अपनी माता को सार्वजनिक मंच पर प्यार और उनके सहयोग के लिये धन्यवाद किया है, लेकिन इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी माता की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि यह वह व्यक्ति हैं जो किसी की भी जगह ले सकती हैं लेकिन इनकी जगह कोई नहीं ले सकता।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट ने भी अपनी मां को सुपरहीरो बताया और लिखा कि मां, असली सुपरहीरो होती हैं। इनसे बेहतर सुपरहीरो और कोई नहीं हो सकता।


राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना ने भी अपनी माता के साथ सोशल साइट पर एक तस्वीर पोस्ट की और अपनी मां को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि हैप्पी मदर्स डे।

भारतीय खिलाड़ियों में रियो ओलंपिक 2016 की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, भारतीय अंडर-17 फीफा विश्वकप टीम के गोलकीपर धीरज सिंह मोइरांगथेम, हॉकी खिलाड़ी पी आर श्रीजेश, जिमनास्ट दीपा करमाकर , मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने भी अपनी अपनी माताओं के साथ तस्वीर साझा करते हुये उन्हें अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर अपने करियर और जीवन को संवारने के लिये धन्यवाद किया। देसी खिलाड़यिों के अलावा पूर्व आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसिस ने भी ट्विटर पर अपनी माताओं के साथ तस्वीरें साझा की हैं।