
World's oldest marathon runner Fauja Singh Dies (Photo Credit: IANS)
World's oldest marathon runner Fauja Singh Dies: दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह का सोमवार को सड़क हादसे में निधन हो गया। वे 114 वर्ष के थे। वे जालंधर में अपने गांव ब्यास पिंड के पास पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे किनारे सैर पर निकले थे। सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कुछ युवकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां शाम को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फौजा सिंह ‘टर्बन टॉरनेडो’ (पगड़ी वाला बवंडर) के नाम से जाना जाता था। उनकी मौत से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
फौजा सिंह 1992 में अपनी पत्नी जियान कौर की मृत्यु के बाद वे इंग्लैंड चले गए और अपने बेटे कुलदीप के साथ ईस्ट लंदन में बस गए। 1994 में बेटे की मौत के गम से उबरने के लिए दौड़ना शुरू किया और सबसे उम्रदराज मैराथन रनर बन गए। फौजा सिंह ने 90 साल की उम्र में अपनी पहली मैराथन दौड़ पूरी की थी। 2004 में उन्होंने 93 साल की उम्र में लंदन मैराथन पूरी की। 2011 में 100 साल की उम्र में उन्होंने टोरंटो मैराथन पूरी की और 100 प्लस कैटेगरी में रिकॉर्ड बनाया था।
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उनकी मौत पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, महान मैराथन रनर और दृढ़ता के प्रतीक सरदार फौजा सिंह जी के निधन से काफी दुखी हूं। 114 साल की उम्र में वे अद्वितीय उत्साह के साथ ‘नशा मुक्त - रंगला पंजाब' मार्च में मेरे साथ शामिल हुए थे। उनकी विरासत नशा मुक्त पंजाब के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।
Published on:
15 Jul 2025 07:27 am
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
