
इमरान खान के बाद अब इस WWE चैंपियन ने थामा राजनीति का दामन
नई दिल्ली । पाकिस्तान को क्रिकेट वर्ल्डकप दिलवाने वाले अपने समय के महान क्रिकेटर इमरान खान ने पाकिस्तान में हुए प्रधानमंत्री चुनावमें एक बड़ी जीत हासिल की है । और अब उनका प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है । कुछ इमरान के जैसे ही WWE की दुनिया के सुपरस्टार रेसलर ग्लेन जैकब्स ने अब राजनीति में एक नई पारी खेलने की शुरुआत क्र दी है । क्या कहा ? कौन है ग्लेन जैकब्स ? अरे भाई हम बात कर रहें हैं आपके प्रिये wwe स्टार केन की , जिनकी कहानियां हम बचपन में खूब सुना करते थे । याद है आपको वो मास्क मैन जिसके सामने रेसलिंग में कोई टिक नहीं पाता था ?
कई कहानियां थी प्रसिद्ध
अंडरटेकर और केन की कहानियां हम बचपन में बड़ी रूचि के साथ सुना करते थे । कहानी ऐसी थी की सभी को उन पर भरोसा बड़ी आसानी से हो जाता था । केन के मास्क की कहानी तो अंडरटेकर द्वारा केन का चेहरा तेजाब से खराब करने की कहानी ऐसी तमाम कहानियां जिनको सुनते हुए हम बड़े हुए हैं । मास्क मैन केन ने रेसलिंग रिंग में बड़े-बड़े पहलवानों को पछाड़ा था । अब केन यानी ग्लेन जैकब्स राजनीति की रिंग में अपने प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रेट सदस्य लिंडा हेनी को पछाड़ कर अमेरिका की नॉक्स काउंटी के मेयर का चुनाव जीत लिया है ।
लाल दानव अब मेयर बन चुका है
सात फिट और 300 पाउंड्स से भी ज्यादा वजनी केन रिंग में किसी राक्षस से कम नहीं दिखते थे । कभी विपक्षियों पर कुर्सी से तो कभी मुक्कों और लातों की बरसात करने वाले केन अब एक मेयर हैं । केन को मेयर बनने के बाद wwe ने भी बधाई दी । लाल दानव के नाम से मशहूर केन अब अमेरिका की नॉक्स काउंटी के मेयर बन चुके हैं । केन को 66 फीसदी वोट मिले, जिसके साथ ही लिंडा पर उन्हें काफी बड़े मार्जिन से जीत मिली है ।
रेसलिंग से ले सकते हैं विदाई
पिछले कुछ साल से केन को टीवी पर और रिंग में काफी कम देखा जा रहा था क्योंकि वह नॉक्स काउंटी, टेनेसी के अगले मेयर बनने की तैयारी कर रहे थे। पिछलें कई साल से वो पॉलिटिक्स में लगे हुए थे और जब भी वह WWE में होते थे उन्हें अपने सभी राजनीतिक कार्यों को रोकना पड़ता था । अब मेयर बनने के बाद शायद ही केन WWE में दोबारा दिखें ।
Updated on:
5 Aug 2018, 3:34 PM IST
Published on:
5 Aug 2018, 3:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.