7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोल्ड कंटेंट की वजह से सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई थी ये 5 फिल्में, अब इस OTT पर देख सकते हैं ये मूवीज

These 5 Banned Films Are Available On OTT: बॉलीवुड की ये 5 फिल्मों को उनके बोल्ड कंटेंट की वजह से सिनेमाघरों में बैन कर दिया गया था, लेकिन अब आप इन फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification
5_adult_movies_banned_but_available_on_netflix_garbage_fire_loev_paanch_unfreedom.jpg

सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हो पाईं ये 5 फिल्में

These 5 Banned Films Are Available On OTT: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन कभी कुछ फिल्में अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से विवादों में पड़ जाती है, जिस वजह से उसे थियेटर में बैन कर दिया जाता है। ऐसी ही कुछ 5 फिल्में हैं जिसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया लेकिन ओटीटी में जगह जरूर मिल गई। आइए जानते हैं उन 5 बैन फिल्मों के बारे में…

Garbage: फिल्म गारबेज के राइटर और डायरेक्टर कौशिक मुखर्जी हैं। उनकी यह ड्रामा फिल्म साल 2018 में आई थी, जिसमें त्रिमाला अधिकारी, तन्मय धननिया, श्रुति विश्ववान, सतरूपा दास और सच्चित पुराणिक मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म की कहानी गोवा में एक टैक्सी ड्राइवर फणीश्वर की है, जिसने अपने घर में एक महिला को बंदी बना लेता है। बेहद बोल्ड कंटेंट के कारण ये फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की गई थी, लेकिन अब इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। वैसे इसका प्रीमियर 68वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के पैनोरमा सेक्शन में किया गया था।

Fire: फिल्म फायर के राइटर और डायरेक्टर मेहता हैं। उनकी यह फिल्म इंडो-कैनेडियन रोमांटिक ड्रामा है। जो साल 1996 में आई थी, जिसमें शबाना आजमी और नंदिता दास ने अभिनय किया था। इस फिल्म की कहानी समलैंगिक संबंधों पर आधारित है। लेकिन उस दौरान फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया था। हालांकि अब यह फिल्म यूट्यूब या अन्य कुछ वेब साइट्स पर ऑनलाइन देखी जा सकती है। बस इसे देखते वक्त प्राइवेसी का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

Loev: फिल्म लोएव के राइटर सुधांशु सरिया है। जिहोने इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को डायरेक्ट किया है। यह फिल्म साल 2015 में आई थी, जिसमें ध्रुव गणेश और शिव पंडित दो दोस्तों के रूप में नजर आए थे। ये फिल्म भी समलैंगिक संबंधों पर आधारित थी और बोल्ड कंटेंट की वजह से इसे सिनेमाघरों में जगह नहीं मिल पाई थी, लेकिन अब यह नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

Paanch: फिल्म पांच के लेखक अनुराग कश्यप हैं। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म 2003 में आई थी, इस फिल्म को डॉयरेक्ट भी अनुराग कश्यप ने किया है। लेकिन अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से इसे सिनेमाघरों में जगह नहीं मिल पाई थी। इस फिल्म में केके मेनन, आदित्य श्रीवास्तव, विजय मौर्या, जॉय फर्नांडीस और तेजस्विनी कोल्हापुरे स्टारर हैं। इस फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म मुबी ऐप पर देख सकते हैं।

Unfreedom: फिल्म अनफ्रीडम के राइटर राज अमित कुमार है और उन्होंने ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। यह फिल्म साल 2014 में 'केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में दिखाई गई थी, लेकिन फिल्म को भारत में बैन कर दिया था, इसलिए यह सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई थी। यह फिल्म समलैंगिक संबंधों पर आधारित थी। लेकिन इसे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।