OTT

OTT Release: यहां देखिए ममूटी-जयराम की ‘अब्राहम ओजलर’, बॉक्स ऑफिस पर ‘गुंटूर करम’ को चटाई थी धूल

Abraham Ozler OTT Release: 11 जनवरी को रिलीज हुई थी साउथ इंडियन स्टार ममूटी और जयराम की मूवी ‘अब्राहम ओजलर’। इसने बॉक्स ऑफिस पर बजट से 6 गुना अधिक कमाई कर ली थी। अब ये मूवी ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है।

less than 1 minute read
Mar 02, 2024
अब्राहम ओजलर मूवी

Abraham Ozler OTT Release: 11 जनवरी को रिलीज हुई थी साउथ इंडियन स्टार ममूटी (Mammootty) और जयराम (Jayaram) की मूवी ‘अब्राहम ओजलर’। ये एक क्राइम थ्रिलर मूवी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। इसने 6 दिन में 'गुंटूर करम' और 'अयलान' जैसी मूवी को पानी पिलाते हुए बॉक्स ऑफिस पर बजट से 6 गुना अधिक कमाई कर ली थी। अब ये मूवी ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है।

मलयालम मूवी ‘अब्राहम ओजलर’(Abraham Ozler) को मिधुन मैनुअल थॉमस ने डायरेक्ट किया है। इसकी स्टोरी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए वो इसके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: अध्यात्म की राह चली तमन्ना भाटिया! पहला ठिकाना बना काशी विश्वनाथ धाम

इस मूवी को अब फाइनली OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है। Disney+Hotstar ने सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी दी है। इसे 20 मार्च को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Video: ‘लाल सलाम’ फ्लॉप होने पर इकोनॉमी क्लास में सफर करते दिखे रजनीकांत

फिल्म में एक्टर जयराम पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जो एक सीरियल किलिंग की छानबीन में लगा है। जब वो उसकी तह तक पहुंचता है तो उसे चौंका देने वाले रिजल्ट मिलते हैं।

Published on:
02 Mar 2024 05:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर