इस फिल्म के जरिए, एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने साबित कर दिया कि जब खुद को शारीरिक रूप से बदलने की बात आती है, तो ऐसा उनसे बेहतर कोई नहीं कर सकता। झुकी हुई पीठ, मुरझाए शरीर, उभरी हुई नाक और मोटे चश्मे के पीछे अपने केरेक्टर को छिपाते हुए, सुपरस्टार ने 'मिर्जा' नवाब की भूमिका निभाई है। कोविड में थिएटर बंद होने के कारण इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर जारी किया गया था। आप इस फिल्म को अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।