
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल को ओटीटी पर रिलीज हुए अभी महज तीन दिन ही हुए। फिल्म ने यहां भी रिकॉर्ड बना दिया है। बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद फिल्म अब ओटीटी पर भी रूल करने लगी है।
फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी ने काफी अच्छी भूमिका निभाई है। फिल्म को सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। आइए जानते हैं ओटीटी पर एनिमल ने कौन सा नया कारनामा किया है।
'एनिमल' का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन
100 करोड़ रुपए की लागत से बनी रणबीर कपूर की एनिमल ने वर्ल्ड वाइड 915 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं भारत में फिल्म ने 660 करोड़ रुपए कमाए हैं।
ओटीटी पर बनाया नया रिकॉर्ड
'एनिमल' ने ओटीटी पर भी नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। बॉलीवुडनाउ इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक फिल्म ने ओटीटी पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन किया है। फिल्म ने 20.8 मिलियन वॉच टाइम का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए अभी बस तीन दिन ही हुए है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मूवी अभी ओटीटी के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Published on:
01 Feb 2024 08:23 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
