
बद्दो बद्दी गाने के सिंगर चाहत फतेह अली खान का नया गाना रिलीज
Singer Chahat Fateh Ali Khan Song: पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान का फेमस गाना बद्दो बद्दी जो साल 2024 में आया था और आते यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम पर भर-भर कर इस गाने को व्यूज मिले थे, फिर कॉपीराइट इशू की वजह से इसे YouTube से हटा दिया गया था। अब लगभग 1 साल बाद वही सिंगर चाहत फतेह अली खान अपना नया गाना लेकर आ गए हैं। जो पाकिस्तान देशभक्ति पर आधारित है, और ये नया गाना आते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होने लगा है।
पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं। उनका यह नया गाना पाकिस्तान के लिए उनकी देशभक्ति दिखा रहा है। उनके इस गाने के बोल कुछ इस प्रकार है, "पाक फौज जिंदाबाद, ऐ मेरे चमन, मेरे वतन," अब पिछले साल की तरह ही लोगों का गुस्सा उन पर एक बार फिर टूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं और सिंगर को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
चाहत फतेह अली खान के नए गाने के इस वीडियो को न्यूज एंकर रूबीका लियाकत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा- "भारत को अब मजबूत कान की सुरक्षा के सिस्टम की जरूरत है, ये मिसाइल सबसे खतरनाक है।" एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “भारतीय सेना को आधा गुस्सा तो इसकी वजह से आया होगा, वतन चमन वतन चमन"। दूसरे ने लिखा, "टैलेंट ओवरफ्लो हो गया है, इनके भी कद्रदान हैं, ये सुनने के बाद इसके पहले गाने अच्छे लगने लग गए हैं, ये मिसाइल सेल्फ गोल करने वाली है।" वहीं एक ने लिखा, “हे प्रभु इसकी नाभि में भी बाण मारो।
बता दें, सिंगर चाहत फतेह अली का गाना बद्दो बद्दी यूट्यूब से इसलिए हटाया गया था क्योंकि यह गाना साल 1973 में आई मूवी बनारसी ठग के लिए नूरजहां ने गाया था और बाद में जब चाहत फतेह अली खान ने गाया तो उसपर कॉपीराइट आ गया था। इस गाने के क्लिप हर जगह से रिमूव कर दिए गए थे।
Updated on:
17 May 2025 02:35 pm
Published on:
17 May 2025 02:35 pm
