
BB OTT 3: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर भव्या गांधी शो को अलविदा कहने के बाद से टीवी स्क्रीन से गायब हैं। हालांकि अब कहा जा रहा है कि भव्या जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भव्या को 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में देखा जा सकता है। शो के मेकर्स ने भव्या गांधी से संपर्क किया है।
भव्या गांधी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'टप्पू' का रोल निभाते थे। एक्टर ने इस शो में नौ साल तक काम किया और फिर साल 2017 में शो को छोड़ दिया। फिलहाल नितीश भलूनी अब TMKOC में 'टप्पू' के किरदार में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रंग बिरंगे सूट में Avneet Kaur ने किया वीडियो पोस्ट, कुछ ही मिनट में मिले ताबड़तोड़ व्यूज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भव्या गांधी के अलावा, तनुश्री दत्ता, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे उष्मेय चक्रवर्ती, हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल और संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त को भी कथित तौर पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि अभी तक किसी के भी शो में जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
'बिग बॉस OTT 3' 21 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। शो को इस बार सलमान खान नहीं बल्कि एक्टर अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं। इस बात की जानकारी मेकर्स ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है।
Updated on:
07 Jun 2024 03:14 pm
Published on:
07 Jun 2024 03:09 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
