8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस कॉमेडियन ने ‘कपिल शर्मा शो’ को कहा अलविदा, बोला- ‘अगर कॉल आता तो…’

अपने कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा अपनी पूरी पलटन के साथ एक बार फिर लौट रहे हैं। इस सीजन में एक कॉमेडियन ने शो को अलविदा कह दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Mar 29, 2024

bharti singh quit the kapil sharma show

इस कॉमेडियन ने ‘कपिल शर्मा शो’ को कहा अलविदा

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर अपनी पूरी पलटन के साथ एंट्री करने वाले हैं। इस खुशखबरी के साथ साथ एक ऐसी भी खबर है जिसने लोगों को निराश कर दिया है। खबर है कि कपिल शर्मा के शो में इस बार और भारती सिंह (Bharti Singh) शो में नजर नहीं आने वाले हैं। अब भारती सिंह ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह शो को क्यों छोड़ रही हैं।

हाल ही में ‘The Great Indian Kapil Show’ का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसमें कपिल शर्मा अपनी पूरी पलटन के साथ नजर आए। शो में बुआ का किरदार निभाने वाली भारती सिंह कहीं नजर नहीं आईं। इस मुद्दे पर बात करते हुए भारती ने कहा, ''अगर कुछ होता है, तो मैं जरूर जाऊंगी। फिलहाल में अपने प्रोजेक्ट्स , पॉडकास्ट और डांस दीवाने की शूटिंग में बिजी हूं। लेकिन अगर मुझे कॉल आता है, तो मैं जरूर जाऊंगी।''

यह भी पढ़ें:
Shaitaan OTT Release: थिएटर में धूम मचाने के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘शैतान’

टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि, ‘फिलहाल मैं अपने प्रोजेक्ट्स ,पॉडकास्ट और डांस दीवाने की शूटिंग में बिजी हूं। लेकिन अगर मुझे कॉल आता है, तो मैं जरूर जाऊंगी’। इस शो में भारती ने बुआ के किरदार से लोगों को खूब हंसाया था। बता दें कि भारती शो में कभी- कभार नजर आ सकती हैं। इस बार 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 30 मार्च से स्ट्रीम किया जाएगा।