
हिमांशी खुर्राना और आसिम रियाज
बिग बॉस 13 में हिमांशी खुर्राना और आसिम रियाज की जोड़ी को खूब प्यार मिला था। दोनों के फैंस इनको बतौर कपल देखर काफी खुश थे। सोशल मीडिया पर कपल के वीडियो और फोटोज खूब वायरल होते रहते थे। लेकिन पिछले साल ही हिमांशी और आसिम ने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट करके अपने फैंस को निराश कर दिया था। हिमांशी खुर्राना और असीम रियाज के ब्रेकअप की वजह दोनों के अलग-अलग धर्म का होना था। बता दें हिमांशी खुर्राना पंजाबी हैं वहीं असीम रियाज मुस्लिम हैं।
इसी बीच एक्ट्रेस हिमांशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो असीम रियाज को याद करती दिख रही हैं। हिमांशी कहती हैं- ‘सोचा नहीं था कि हम इतने करीब आ जाएगें वही हमारी स्ट्रेंथ है कि हम एक दूसरे का स्टैंड लड़ रहे हैं। एक दूसरे को सपोर्ट कर रहे हैं। अभी भी मैं वो चीज मिस कर रही हूँ। मैं सोचती हूं कि वो क्या कर रहे होगे मेरे जाने के बाद क्या फील हुआ होगा। मैं वो चीज देखने के लिए बेताब हूं। मैं जानना चाहती हूं कि आसिम का क्या रिएक्शन होगा। वो क्या फील कर रहे हैं मेरे जाने के बाद। मैं ये सब देखना चाहती हूं।’
हिमांशी खुर्राना और असीम रियाज को इस बात के लिए काफी ट्रोल किया गया था कि दोनों ने धर्म के खातिर ब्रेकअप कर लिया था। फैंस का कहना था की जब धर्म के खातिर दिल तोड़ना था तो प्यार करने से पहले इस बार पर गौर करना था।
Updated on:
08 Apr 2024 10:27 pm
Published on:
08 Apr 2024 09:38 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
