20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss OTT 2 Finale: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव! इस वीडियो ने Elvish Yadav को बना दिया था फेमस

Bigg Boss OTT 2 Finale: बस कुछ घंटे दूर है 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले, एल्विश यादव या अभिषेक मल्हान कौन बनेगा इस सीजन का विनर? लेकिन रिजल्ट आने से पहले ही ‌एल्विश यादव इस प्रतियोगिता को जीत गए हैं। जानें पूरी कहानी...

2 min read
Google source verification
elvish_yadav_.jpg

Bigg Boss OTT 2 Finale: बिग बॉस के कंटेस्टेंट एल्विश यादव

Bigg Boss OTT 2 Finale: बिग बॉस के कंटेस्टेंट एल्विश यादव 16. मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। उनके वीडियो इंस्टाग्राम पर उनके 13.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह वीनर के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर जिस तरह एल्विश ट्रेंड कर रहे हैं, उस हिसाब से उनके चाहने वाले उन्हें विजेता मान चुके हैं। लेकिन परिणाम असली वाला आना अभी बाकी है।

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में यूट्यूबर एल्विश यादव फिनाले में पहुंच गए हैं। जिस तरह से सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहे हैं, उससे वह बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता माने जा रहे हैं।

एल्विश ने शो में आते ही सभी प्रतियोगियों के साथ हंसी-मजाक करना शुरू कर दिया था। एल्विश ने बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था। प्रशंसक एल्विश के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं। आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जो आप शायद ही जानते होंगे।

कौन हैं एल्विश यादव?
25 वर्षीय एल्विश यादव 16. मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। उनके वीडियो इंस्टाग्राम पर उनके 13.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एल्विश गुरुग्राम के पास रहते हैं। उनका जन्म 14 सितंबर 1997 को हुआ था। हालांकि, वह अपने पिता की तरह सरकारी नौकरी करना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बता दें कि उनके पिता लेक्चरर हैं।

पहला वीडियो कौन सा था?
इंटरमीडिएट के बाद एल्विश यादव ने बीकॉम के लिए एडमिशन लिया था। इसी बीच यूट्यूब कंटेंट में उनकी रुचि बढ़ने लगी। उन्होंने खुद ही यूट्यूब के लिए कंटेंट बनाना शुरू कर दिया। आशीष चंचलानी और अमित भड़ाना से प्रेरित होकर यूट्यूब चैनल शुरू किया। उनका पहला वीडियो 'हाउ बॉयज टेक सेल्फी' था। इसके बाद उन्होंने बहुत सारे वीडियो बनाए और धीरे-धीरे काफी लोकप्रिय होने लगे। पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऐसी खबरें हैं कि वह कीर्ति मेहरा के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, अब दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं और उनका ब्रेकअप हो चुका है।