
बिग बॉस ओटीटी-2 के पांचों फाइनिलिस्ट।
Bigg Boss OTT 2 Prize Money: बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के विनर का फैसला सोमवार शाम को हो जाएगा। सलमान खान पांच फाइनलिस्ट- पूजा भट्ट, एल्विश यादव, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और अभिषेक मल्हान में से विजेता का ऐलान करेंगे। अभी तक एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान को दौड़ में आगे माना जा रहा है। इसके साथ ही ये भी पूछा जा रहा है कि जीतने वाले को कितना इनाम मिलेगा।
बिग बॉस ओटीटी के मेकर्स ने मौजूदा सीजन में विजेता को मिलने वाली इनामी राशि का ऐलान नहीं किया है। एक न्यूज पोर्टल ने बिग बॉस के विजेता को 25 लाख रुपए की राशि और एक चमचमाती ट्रॉफी मिलने की बात कही है। वहीं शो से जुड़े कुछ सूत्रों का दावा है कि इनामी राशि पर मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह ठीक नहीं है। विजेता को मिलने वाला इनाम इससे बड़ा होगा और सबको चौंका देगा।
Updated on:
14 Aug 2023 05:56 pm
Published on:
14 Aug 2023 05:55 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
