
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के नए प्रोमो में सलमान काफी नाराज दिख रहे हैं। वो कह रहे हैं- सही और गलत किसी को जानना नहीं है। एक रूल..रूल होता है, इसके बाद कुछ लोग माफी मांगते हए दिखते हैं। वहीं जो लोग माफी मांग रहे हैं वो शो के कंटेस्टेंट नहीं लग रहे बल्कि गेस्ट की तरह लग रहे हैं। हालांकि अब ये माजरा है क्या...किस पर सलमान को गुस्सा आया और क्यों। ये फिलहाल शो देखने के बाद ही साफ होगा लेकिन इस प्रोमो को देखकर साफ है कि इस बार कई मायनों में शो काफी एंटरटेनिंग होने वाला है।
रात 9 बजे दिखे प्रोग्राम
बिग बॉस ओटीटी 2 का टेलीकास्ट रोज रात को 9 बजे होगा। जिसे आप जिओ सिनेमा और Voot पर फ्री में देख सकते है। हफ्ते में सातों दिन ये शो आएगा जिसमें इस बार कई बड़े चेहरे नजर आने वाला हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी जो काफी समय से विवादों में बनी हैं वो भी इस बार शो में नजर आएंगी और कई बड़े खुलासे वो शो में कर सकती हैं। उनके अलावा आकांक्षा पुरी, बिहार की मनीषा रानी, जिया शंकर भी शो का हिस्सा होंगी।
Updated on:
19 Jun 2023 02:50 pm
Published on:
19 Jun 2023 02:49 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
