
बिग बॉस फाइनिलिस्ट एल्विश और अभिषेक, दांयें में सलमान खान।
Bigg Boss OTT 2 Winner: बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन की ट्रॉफी कौन जीतेगा, इसका फैसला सोमवार शाम को होगा। सलमान खान पांच फाइनलिस्ट- पूजा भट्ट, एल्विश यादव, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और अभिषेक मल्हान में से विनर का ऐलान करेंगे। इंडियन एक्सप्रेस ने बिग बॉस के विनर की जानकारी जुटाने के लिए पोल किया है। इस पोल के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव बनेंगे। अभिषेक मल्हान रनरअप रहेंगे।
इस पोल में एल्विश ने स्पष्ट बढ़त हासिल की है। उनको 61.68 प्रतिशत वोट मिले हैं। इसके बाद अभिषेक मल्हान ने 33.98 फीसदी वोटों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। बिहार से आने वाली मनीषा रानी को 2.54 प्रतिशत वोट मिले। एक्ट्रेस पूजा भट्ट को केवल 1.8 प्रतिशत मत मिले। बेबिका धुर्वे को एक फीसदी से भी कम वोट हासिल हुए।
बिग बॉस के विनर के तौर पर ज्यादातर लोग अभिषेक और एल्विश को ही सबसे मजबूत दावेदार मान रहे हैं। ज्यादातर पोल यही मान रहै कि इन दोनों में से कोई एक विनर बनेगा। हालांकि विनर कौन होगा, इसका पता तो सोमवार रात को ही चलेगा।
Updated on:
14 Aug 2023 04:09 pm
Published on:
14 Aug 2023 04:08 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
