
बाएं से अभिषेक मल्हान बीच में सलमान खान दाएं में एल्विश यादव
Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: चर्चित सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर मिल गया। इस सीजन के विनर एल्विश यादव हैं। ये एल्विश के फैंस के लिए बेहद ही खुशी की बात है। वहीं, यूट्यूबर अभिषेक मल्हान यानी कि फुकरा इंसान शो के रनरअप रहे हैं। फिनाले में काटें की टक्कर अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच देखने को मिली थी।
दोनों के फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट को जीताने के लिए भर-भरकर वोट्स किए। लेकिन लास्ट में एल्विश यादव ने बाजी पलट दी। Bigg Boss में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी उनके एंट्री से ही शो का पूरा का पूरा माहौल बदल गया था।
एल्विश के इस शब्द का रहा जलवा
इतना ही नहीं शो में आज तक कोई भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नहीं जीता है। एल्विश इस सीजन के विनर बनकर वह इतिहास ही रच दिए हैं। इस पूरे शो में एल्विश यादव का एक शब्द काफी पसंद किया गया, वह System है। एल्विश के इस शब्द का खूब जलवा चल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं, एल्विश कितने पढ़े-लिखे हैं।
जानिए एल्विश कितने पढ़े-लिखे हैं
एल्विश यादव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके वीडियो को खूब सारे लाइक्स मिलते है। लेकिन क्या आप जानते हैं एल्विश कितने पढ़े-लिखे है? रिपोर्ट्स की मानें तो ने सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 94% अंक हासिल किए थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गुरुग्राम के अमित इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की और हंसराज कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की, जहां से उन्होंने कॉमर्स में डिग्री प्राप्त की है।
सरकारी नौकरी करना चाहते थे एल्विश
खबरों के अनुसार, एल्विश यादव एक सरकारी जॉब करना चाहते थे, हालांकि उनका ध्यान फिर यूट्यूब और वीडियो की ओर बढ़ा। जिसके बाद वो वीडियो बनाने लगे। उन्होंने फेसबुक पर कॉमेडी वीडियो हो गया, जो वायरल हो गया था। इसके बाद उन्होंने उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने पहले वीडियो "हाउ वॉयस टेक सेल्फी" के साथ अपने YouTube करियर की शुरुआत की।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव हर महीने 10 लाख से ज्यादा तक की कमाई करते हैं। उनका नेटवर्थ 2 करोड़ रुपये के करीब है। उनके पास कई महंगी और लग्जरी कार है, जिसकी तसवीरें वो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते है। एल्विश यादव के इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है।
Published on:
14 Aug 2023 11:36 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
