26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss OTT 3 Premiere Date: खत्म हुआ इंतजार, ‘बिग बॉस OTT 3’ इस दिन से होगा स्ट्रीम, मेकर्स ने किया कन्फर्म

Bigg Boss OTT 3 के फैंस के लिए गुड न्यूज है। मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंमेंट कर दिया है कि शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब से आ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Vikash Singh

Jun 06, 2024

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। शो के मेकर्स ने बतौर होस्ट अनिल कपूर का चेहरे को जबरदस्त तरीके से प्रोजेक्ट किया है। शो के प्रोमो से ही अनिल कपूर के शो होस्ट करने का हिंट मिल गया था। प्रोमो में भले ही उनका चेहरा नहीं दिखा लेकिन ‘झक्कास हीरो को सबने पहचान लिया। मेकर्स ने इसकी डेट भी बता दी है।

24 घंटे देख सकते हैं घरवालों की लड़ाई


Bigg Boss OTT 3 21 जून से जियो सिनेमा OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे आप जब चाहे तब देख सकते हैं। इस सीजन में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के अलावा टॉप क्लास के सेलेब्स के नामों की भी खूब चर्चा है। मेकर्स ने जियो सिनेमा के X हैंडल से अनिल कपूर के शो को लेकर पोस्ट किया है। लिखा है- बड़े परदे पर राज करने से लेकर अब ‘बिग बॉस’ के घर पर राज करने तक, अनिल कपूर कुछ खास हैं। 21 जून से शुरू होने वाले 'बिग बॉस OTT 3 में उनका जादू देखें, जियो सिनेमा पर।


अनिल कपूर के फैंस खुशी में झूमे

अनिल कपूर का बिग बॉस वाला अवतार देखकर उनके फैंस में खुशी का ठिकाना नहीं है। कुछ फैंस ने एक्टर को सलाह दे डाली की वह निष्पक्ष रहें और भेदभाव ना करें।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: कृति सैनन की बहन नुपुर सैनन बनेंगी शो का हिस्सा?