
सना मकबूल और बॉयफ्रेंड श्रीकांत जल्द करेंगे शादी
Bigg Boss OTT 3 Winner Sana Makbul Marriage: बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल के शो जीतने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ढेर सारी वीडियो वायरल हो रही है। इस बीच उनके बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी का एक वीडियो भी खूब देखा जा रहा है, जिसमें वह अपनी और सना की शादी को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान श्रीकांत शरमाते हुए भी दिखें, जबकि सना अपनी ट्रॉफी लिए कार के आगे बैठी हुई थी।
बिग बॉस ओटीटी 3 जीतने के बाद सना मकबूल अपने बॉयफ्रेंड के साथ कार में बैठी थी। वह अपनी ट्रॉफी लिए आगे वाली सीट पर थी, जबकि उनके बॉयफ्रेंड पीछे वाली सीट पर बैठे हुए थे। उन्होंने सना के लिए पूरी कार को फूलों से सजाया हुआ था। इस दौरान मीडिया ने भी उनकी कार को घेर लिया था और श्रीकांत से सना की जीत के बारे में सवाल किया। इस पर श्रीकांत ने जवाब में कहा, "उसने (सना) बहुत ही गरिमा के साथ खेला है।" इसके बाद मीडिया ने श्रीकांत से शादी के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने शरमाते हुए कहा, "हो जाएगा। सब पता चल जाएगा। 2 महीने में कुछ नहीं होने वाला। टाइम लगेगा पर पक्का होगा। हमारी शादी जरूर होगी। सबको बुलाएंगे।"
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के 4 कंटेस्टेंट के नाम कंफर्म! जानें कौन करेगा होस्ट?
श्रीकांत बुरेड्डी बडीलोन के फाउंडर हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सना मकबूल की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह सना मकबूल को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। अब शादी की बात करते हुए श्रीकांत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि शो जीतने के बाद अब एक्ट्रेस जल्द ही श्रीकांत बुरेड्डी से शादी करेंगी।
Updated on:
03 Aug 2024 02:38 pm
Published on:
03 Aug 2024 02:38 pm
