
शेखर सुमन का पैसा और ताकत पर बड़ा बयान। (फोटो सोर्स: IMDb)
Shekhar Suman on Money Power: बॉलीवुड एक्टर, होस्ट, एंकर और राइटर शेखर सुमन इन दिनों अपने टॉक शो ‘शेखर टूनाइट’ से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस शो में उनके पोलिटिकल सटायर और उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से-कहानियां भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस महीने की शुरुआत में उनका एक नया वेब शो भी ओटीटी पर आया है, जिसके प्रमोशन के दौरान एक्टर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोषण, आजादी और पैसे की ताकत पर खुलकर बात की थी और बताया था की पैसे की ताकत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है।
हाल ही में मिड-डे के साथ बातचीत में शेखर सुमन ने बताया कि कुछ सालों पहले इंडस्ट्री में कैसे काम होता था। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आज सबसे बड़ा फायदा जो है वो आजादी है, जिससे हम अपनी कहानियां बेझिझक कह सकते हैं।"
इंटरव्यू में वेटरन एक्टर ने आगे कहा, "पहले फिल्ममेकर्स को अक्सर कहा जाता था कि कुछ टॉपिक्स नहीं चलेंगे और फिल्म बनाने के लिए बड़े स्टार्स और स्ट्रॉन्ग बिजनेस प्रपोजल की जरुरत होती थी। देखा जाए तो उस दौर में पूरा सिस्टम इसी तरह काम करता था।" इसके साथ ही क्रिएटिविटी पर अपनी राय रहते हुए उन्होंने कहा, "लेकिन आज, क्रिएटिव आजादी बहुत ज्यादा है और हम ऐसा कंटेंट आसानी से बना सकते हैं जिस पर हम सच में विश्वास करते हैं।"
वहीं,, शेखर सुमन ने इंडस्ट्री के पुराने फॉर्मूले की आलोचना करते हुए कहा, "एक तय टेम्पलेट होता था, हीरो, हीरोइन, गाने, रोमांस, विलेन और आखिर में हैप्पी एंडिंग। फ़ोकस हमेशा कहानी पर नहीं होता था; अक्सर इस बात पर होता था कि फिल्म कितने एक्टर्स को प्रभावित कर सकती है। पहले फ़िल्में एक्टर्स के दम पर चलती थीं, लेकिन अब एक्टर्स किरदारों को सशक्त बना रहे हैं।"
शेखर सुमन ने पैसे की ताकत के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि पैसा दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। कई बहादुर लोग भी इसके आगे झुक गए। आपने अक्सर देखा होगा कि कम पढ़े-लिखे करोड़पतियों के सामने पढ़े-लिखे लोग सिर झुकाते हैं और उनके पैर छूते हैं, क्योंकि यही पैसे की ताकत है।"
इसके आगे शेखर ने बताया कि प्रोड्यूसर्स एक्ट्रेसेस पर अपनी मर्जी के खिलाफ होटल्स और कैफे में उनसे मिलने का प्रेशर डालते थे। उन्होंने कहा, "कई टैलेंटेड लोगों को शायद इंडस्ट्री की सीमाओं और अन्य परिस्थितियों के कारण फिल्मों में मौके नहीं मिले। पहले फिल्म इंडस्ट्री में शोषण होता था। आज, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और राइटर्स को अपनी शर्तों पर कहानियां बनाने और सुनाने की आजादी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रेयस पांडे और आशीष आर. शुक्ला के निर्देशन में बने 'द पिरामिड स्कीम' वेब शो में परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन, अंजन श्रीवास्तव, अल्फ़िया जाफ़री और विजय कुमार हैं, जो 5 जून, 2026 को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होना शुरू हुआ है।
Published on:
22 Jun 2026 04:16 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
