बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को हुआ था। बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप 5 में सना मकबूल, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक, साई केतन और रैपर नेजी पहुंचे। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में सभी एक्स कंटेस्टेंट आए। बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी के लिए सना मकबूल और रैपर नैजी के बीच टक्कर देखने को मिली। ग्रैंड फिनाले के दौरान 20 मिनट के लिए वोटिंग लाइन फिर से खोली गई जिसके बाद सना मकबूल विनर बनी और रैपर नेजी रनरअप बने।