2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Broken But Beautiful 5: सिद्धार्थ शुक्ला की जगह दिखेंगी शहनाज गिल, इस एक्टर संग करेंगी रोमांस

Broken But Beautiful Season 5 Update: सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। इसके 5वें पार्ट में शहनाज गिल नजर आएंगी।

2 min read
Google source verification
Broken But Beautiful season 5

Broken But Beautiful season 5

Broken But Beautiful Season 5 Update: यूट्यूब से लेकर ओटीटी तक धूम मचाने वाली सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ का 5वां सीजन आने वाला है। इसके पहले सीजन में विक्रांत मैसी ने शानदार एक्टिंग कर दर्शकों का दिल जीता था। इसके दूसरे सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें भी जनता का भरपूर प्यार मिला था। उनका ये सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई महीने तक ट्रेंडिंग पर रहा और इस सीजन ने कई सारे रिकॉर्ड भी बनाए थे। अब सिद्धार्थ के निधन के बाद उनकी इस सीरीज में कौन होगा ये सोचना और कास्ट करना काफी मुश्किल था, पर अब एक बड़ा अपडेट आ रहा है। खबर है कि इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला की जगह उनकी दोस्त शहनाज गिल नजर आएंगी। वह इस एक्टर संग रोमांस करेंगी।

‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ 5वें सीजन मे होंगी शहनाज गिल (Broken But Beautiful Season 5 Update)

सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद एकता कपूर ने इस सीजन पर काम करना बंद कर दिया था, क्योंकि वह इसके पांचवे सीजन के लिए भी सिद्धार्थ को ही लेने वाली थीं, फिर खबरें आईं कि ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 4 नहीं बनेगा और हुआ भी ऐसा ही एकता कपूर ने ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 4’ नहीं बनाया वो सीजन 5 बना रही हैं। अब जाकर खबरे हैं कि एकता कपूर ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 5’ पर काम करने जा रही हैं। इसमें उन्होंने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अब सिद्धार्थ की कमी को पूरा करने के लिए शहनाज गिल और कुशाल टंडन को कास्ट किया है।

यह भी पढ़ें : 'पुष्पा 2' का क्लाइमेक्स फाइट सीन लीक, वीडियो देख फैंस हुए फिल्म देखने को बेचैन

सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 5’ को लेकर जो खबरें आ रही हैं वह सही साबित हुई तो कह सकते हैं कि ये शो अगले साल 2025 तक फ्लोर पर आ सकता है। इसके हर सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Story Loader