
OTT पर रिलीज होगी 'दो पत्ती'
Do Patti Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दो पत्ती से जुड़ा नया अपडेट सामने आ गया है। इसे लेकर कृति सैनन खूब सुर्खियां भी बटोर रही हैं। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें कृति सैनन डबल रोल में दिख रही हैं। कृति के अलावा पोस्टर में काजोल भी हैं, जिन्होंने पुलिसवर्दी पहन रखी है।
दो पत्ती के पोस्टर में काजोल का पुलिस वाला लुक देखकर फैंस उन्हें लेडी सिंघम बता रहे हैं। फिल्म में कृति और काजोल के अलावा शाहीर शेख भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 अक्टूबर, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसका डायरेक्शन कनिका ढिल्लों ने किया है। कनिका ने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है।
इस फिल्म के जरिए कृति बतौर निर्माता बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। 'दो पत्ती' कृति के होम प्रोडक्शन 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' की पहली फिल्म है। मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज करते हुए बताया है कि फिल्म का ट्रेलर आज यानी 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है।
Updated on:
14 Oct 2024, 11:39 AM IST
Published on:
14 Oct 2024, 11:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.