OTT

अश्लील कंटेंट वाले ALTT बालाजी के बैन के बाद एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इसके खिलाफ कुछ भी…

ALTT Balaji Banned: केंद्र सरकार ने शुक्रवार 25 जुलाई को एक फैसला लिया। उन्होंने उल्लू और ऑल्ट बालाजी जैसे 25 ऐप्स को बैन कर दिया। इन ऐप्स पर अश्लील कंटेंट देने के आरोप लगे थे। ALTT बालाजी को एकता कपूर का ऐप बताया जाता था। अब इसके बैन होने के बाद एकता कपूर के आधिकारिक […]

2 min read
Jul 26, 2025
Ekta Kapoor (Image Source: Patrika)

ALTT Balaji Banned: केंद्र सरकार ने शुक्रवार 25 जुलाई को एक फैसला लिया। उन्होंने उल्लू और ऑल्ट बालाजी जैसे 25 ऐप्स को बैन कर दिया। इन ऐप्स पर अश्लील कंटेंट देने के आरोप लगे थे। ALTT बालाजी को एकता कपूर का ऐप बताया जाता था। अब इसके बैन होने के बाद एकता कपूर के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक बयान जारी किया गया है। इसमें उन्होंने इस पूरे मामले पर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि वह ऑल्ट बालाजी से किसी भी तरह से नहीं जुड़ी हुई हैं।

ये भी पढ़ें

Saiyaara नहीं है अहान पांडे की पहली एक्टिंग डेब्यू फिल्म! 9 साल पहले इस शॉर्ट फिल्म में आ चुके हैं नजर

ALTT बालाजी ऐप बैन होने पर एकता कपूर का बयान (Ekta Kapoor React ALTT Balaji Banned)

पिछले दिन ऐप बैन होने के बाद ही एक रिपोर्ट छपी थी, जिसमें दावा किया गया था कि ऑल्ट बालाजी एकता कपूर की कंपनी की सब्सिडियरी के स्वामित्व वाली ऐप है। कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा था कि बैन के बाद एकता कपूर को काफी नुकसान हुआ है। इन्हीं सब चीजों के बाद एकता कपूर की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया है और उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

एकता कपूर ने बताया कब तोड़ा था ALTT बालाजी से रिश्ता (ALTT Balaji Banned)

एकता कपूर द्वारा बयान में कहा गया है कि मीडिया में ऑल्ट पर बैन लगने की खबरें चल रही हैं। इस ऐप में एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर किसी भी तरह से ऑल्ट से जुड़ी नहीं हैं। दोंनों ने जून 2021 में ही ऑल्ट के साथ अपने रिश्ते खत्म कर लिए थे। इन तथ्यों से अलग किसी भी दावे का खंडन किया जाता है। साथ ही बयान में मीडिया से तथ्यों के आधार पर ही रिपोर्ट करने की रिक्वेस्ट की गई है।

एकता कपूर ने बताया करती हैं सारा काम कानूनों के अनुसार (25 Apps Banned)

बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए आगे बयान में ये भी कहा गया है कि बालाजी टेलीफिल्म्स सरकार द्वारा लागू कानूनों के सारे नियम फॉलो करती है। उनका ALTT से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है। ऐसे में अगर कोई इसके खिलाफ कुछ भी कहता है तो वो पूरी तरह से गलत होगा। बालाजी की बात करें तो ये प्रोडक्शन हाउस एकता कपूर और उनकी मां शोभा द्वारा साल 1984 में स्थापित किया गया था। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत कई जाने-माने टीवी सीरियल्स बने हैं।

ULLU, ALTT ऐप हुए बैन

बता दें, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर जो 25 ऐप्स बैन हुए हैं उसमें कई सारे ऐसे ऐप्स थे जिनमें अश्लीलता फैलाई जा रही थी और पारिवारिक रिश्तों को भी शर्मसार किया जा रहा था। इससे समाज में गलत संदेश जा रहा था। अब सरकार ने इन ऐप्स पर शिकंजा कस दिया है और ULLU, ALTT, नवरसा और गुलाब ऐप समेत कई ऐप्स को बैन कर दिया है।

ये भी पढ़ें

Babla Mehta Dies: फेमस सिंगर बाबला मेहता का निधन, 250 से ज्यादा फिल्मों में दी आवाज

Published on:
26 Jul 2025 08:41 am
Also Read
View All

अगली खबर