
एल्विश यादव
Elvish Yadav two PFA Member: एल्विश यादव हाल ही में रेव पार्टी में सापों के जहर की तस्करी का आरोप लगा था। उन्हें अरेस्ट किया गया था और वह काफी दिन जेल में भी रहे थे। जिन लोगों ने एल्विश यादव पर सांप की तस्करी का आरोप लगाया था वह पीएफए के सदस्य हैं। दोनों भाई हैं एक का नाम सौरभ गुप्ता है और दूसरे का नाम गौरव गुप्ता है। दोनों को एल्विश से जान का खतरा है।
दोनों भाईयों ने एल्विश यादव के खिलाफ पुलिस को एक मैसेज भेजा है। दोनों ने एल्विश यादव को लेकर जान का खतरा बताया है। दोनों ने नोएडा पुलिस को व्हॉट्सऐप पर शिकायत भेजी है और कार्रवाही की मांग की है। उन्होंने मैसे में जान का खतरा बताया है साथ ही उन्होंने कहा है कि...
गौरव गुप्ता और सौरभ गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनके घर की रेकी कराई जा रही है। दोनों की गाड़ियों का पीछा कराया जा रहा है। उन्हें पूरा शक है कि एल्विश यादव और उसके दोस्त दोनों भाइयों को सड़क हादसे में मार सकते हैं या झूठे केस में फंसा भी सकते हैं। पुलिस ने बयान दिया है कि अगर सौरभ और गौरव गुप्ता दोनों लिखित कार्रवाई करते हैं तो पूरे मामले की जांच की जाएगी।
Published on:
14 May 2024 03:27 pm

बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
