4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Elvish Yadav ने बर्थडे पर फैंस से मांगा गिफ्ट, क्या YouTuber की विश पूरी कर पाएंगे उनके फैंस?

Elvish Yadav Birthday: बिग बॉस के विनर रहे एल्विश यादव ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस से एक गिफ्ट मांगा है।

2 min read
Google source verification
elvish_yadav_birthday.jpg

यूट्यूबर एल्विश यादव आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं

Happy Birthday Elvish Yadav: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) की ट्रॉफी जीतकर एक यूट्यूबर एल्विश यादव ने इतिहास रच दिया था। यह पहला ऐसा मौका था जब एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने ये खिताब अपने नाम किया था। उनका फैम देखकर हर कोई हैरान रह जाता है उनके फैंस उनपर जान छिड़कते हैं। आज यानी 14 सितंबर को एल्विश यादव अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को एक तोहफा देने का पूरा मन बना लिया है लेकिन इसी के साथ उन्होंने उनसे एक गिफ्ट मांगा है।

हरियाणा में जन्में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर एल्विश 14 सितंबर को अपना 26 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह जब भी सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट डालते हैं, तो वह देखते ही देखते वायरल हो जाती है। वहीं, एल्विश अपने जन्मदिन के खास मौके पर वह सिर्फ अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट देने का ही मन नहीं बना रहे, बल्कि उनसे बदले में एक तोहफा भी यूट्यूबर ने मांग लिया है।

एल्विश यादव बर्थडे पर फैंस से चाहते हैं ऐसा तोहफा (Elvish Yadav Birthday 14 September)
एल्विश यादव इन दिनों अपने रोमांटिक ट्रैक 'हम तो दीवाने' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनके इस गाने का पूरा वीडियो देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस गाने के एक छोटे से टीजर में उनकी और उर्वशी रौतेला की केमिस्ट्री ने आग लगा दी है।

Elvish Yadav Instagram: हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर नई पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि मेरा ये पूरा गाना कब उनकेे फैंस के बीच आएगा। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एल्विश ने देसी अंदाज में कैप्शन लिखा है और फैंस से तोहफा मांगा। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन हमारा, तोहफा आप सभी को, सिस्टम हिला दो, गाना आया है हमारा"। अपने गाने को हिट बनाने के लिए उन्होंने अपने बर्थडे पर फैंस से गिफ्ट मांगा है।

एल्विश ने उर्वशी संग किया रोमांस (Elvish Yadav Urvashi Rautela Romance)
एल्विश यादव इन दिनों अपने रोमांटिक ट्रैक 'हम तो दीवाने' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनके इस गाने का पूरा वीडियो देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस गाने के एक छोटे से टीजर में उनकी और उर्वशी रौतेला की केमिस्ट्री ने आग लगा दी है।

Elvish Yadav Birthday Special: एल्विश यादव की सोशल मीडिया पर चाहने वालों की लिस्ट छोटी नहीं है यही वजह से जो वह बिग बॉस के विनर बन पाए। एल्विश के यूट्यूब पर 14 मिलियन सबस्क्राइबर हैं, तो वहीं इंस्टाग्राम पर उन्हें 16 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में दोगुनी बढ़ोतरी हुई।