28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss OTT 2 Winner: एल्विश यादव ने रचा इतिहास, पहली बार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने जीता खिताब

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: शो बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव की काफी पॉपुलैरिटी देखने के लिए मिली। उन्होंने बिग बॉस हाउस का सिस्टम ही बदल दिया है।

2 min read
Google source verification
bigboss1111111a1q11.jpg

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: चर्चित सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर मिल गया। इस सीजन के विनर एल्विश यादव हैं। ये एल्विश के फैंस के लिए बेहद ही खुशी की बात है। वहीं, यूट्यूबर अभिषेक मल्हान यानी कि फुकरा इंसान शो के रनरअप रहे हैं। फिनाले में काटें की टक्कर अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच देखने को मिली थी।

दोनों के फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट को जीताने के लिए भर-भरकर वोट्स किए। लेकिन लास्ट में एल्विश यादव ने बाजी पलट दी। Bigg Boss में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी उनके एंट्री से ही शो का पूरा का पूरा माहौल बदल गया था।

एल्विश के इस शब्द का रहा जलवा
इतना ही नहीं शो में आज तक कोई भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नहीं जीता है। एल्विश इस सीजन के विनर बनकर वह इतिहास ही रच दिए हैं। इस पूरे शो में एल्विश यादव का एक शब्द काफी पसंद किया गया, वह System है। एल्विश के इस शब्द का खूब जलवा चल रहा है।

जब अविनाश सचदेव के साथ लड़ाई में भी बार-बार उन्होंने यही शब्द कहा था। इसके बाद जब उनके पिता Bigg Boss के घर आए थे तो उन्होंने भी यही कहा था कि रहना है तो सिस्टम के नीचे ही रहना होगा। इतना ही नहीं Bigg Boss OTT 2 के घर में एल्विश यादव ने दोस्ती की नईं मिसालें भी पेश की हैं। इनमें अभिषेक मल्हान के साथ जब भाईचारा दिखाया तो लोग अपना उन पर दिल हार बैठे।

किसे मिले कितने वोट?
अब जानिए फिनाले में किसको कितना वोट मिला। शो बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव की काफी पॉपुलैरिटी देखने के लिए मिली है। उन्होंने जब से शो में एंट्री की तभी से छाए ही रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस हाउस का सिस्टम ही बदल दिया है। उन्हें शो में फैंस ने 21.9 मिलियन वोट्स मिले हैं और अभिषेक को 18.7 मिलियन वोट्स मिले हैं।